Sunday, June 28, 2015

THE SCHOOL

THE SCHOOL
                                       (Based on Franz Karinthy’s  “Refund”)

Performed at Kamani Auditorium, Delhi in January 2015 for Modern Public School

Scene 1 -

Peon enters with bell in his hand  and rings the bell very loudly.
Lot of commotion on the stage. (Lights from sides)
5-6 Kids running from one side to another with bags on their bags

Different voices of teachers shouting and slowly stepping up on stage and going away. Kids getting confused whether to run or not while these dialogues are being said.

Teacher 1Dont run. Walk normally its not a fish market

Teacher 2 - Move fast. Move fast

Teacher 3 -Slow slow

Teacher 4 - Run Run

Teacher 5 - आहिस्ते  आहिस्ते  

(3 बच्चे बस्तों के साथ दौड़ते हुए आते हैं)

Kid 1 - अबे आज फिर लेट हो गये. भाग जल्दी नहीं तो आज फिर लगेगी

Kid 2 - क्यों नहीं जल्दी उठा साले।

Kid 3 - तेरी वजह से लेट हुए हैं

Kid 1 - हट साले तेरी वजह से हुए हैं

Kid 2 -अबे PTI आ गया भाग

(Loudly) STOP

PTI standing with a stick in his hand. 3 kids are standing with bags on their back.

PTI -  हाथ आगे,

KID1 - सर

PTI - हाथ आगे (shouts)

KID - नहीं सर नहीं सर

वो हाथ आगे नहीं बढ़ाते। PTI सर उन्हें पैरों पे ही पीटने लग जाते हैं.

आ आ आ आ नहीं की आवाज़ें (lights fade and spot comes up on other side where a group of people are sitting in mandali style)

Scene 2
(मंडली की तरह बैहे हुए 4 लोग गाते हुए। बीच बीच में कुछ comment करते हुए )

दर्द भरी
है ये कहानी
सुनो सुनो
बरसों की है
रीत पुरानी
सुनो सुनो।  
(1 - अरे मैडमजी लेट हो गयी लगता है
२ -पगले वो आ गयी यही बहुत है
३- आइये मैडम जी गुरूजी बस सुरु ही करने वाले थे
4 - गुरूजी once more just फॉर the मैडम )
दर्द भरी
(1 - अरे गुरूजी कुछ तड़कता भड़कता वाला
2 - chartbuster टाइप
4 - just फॉर the मैडम)

देसो में
देसों में इक देस सुना था
देस सुना था इंडिया
इंडिया इंडिया। …
(1 - अरे अटक काहे गए गुरूजी
२ - आगे तो चलिए गुरूजी
3  - का हुआ इंडिया में)
इंडिया में इक रात को
कुछ घट गयी ऐसी घटना
जाने कैसे,ऐसे वैसे
हो गयी ये दुर्घटना
(चारोँ लोग खड़े हो जाते हैं
१ - प्यार हुआ क्या -
२ - Don’t speak anything against love,
३ - प्यार से भी बुरा
४ - प्यार से भी बुरा? शादी
१  -  So sad to hear that
२ - कितना अच्छा आदमी था बे
३ - अभी उसकी उम्र ही क्या थी
गुरूजी - सादी से भी बुरा
४ - सादी से भी बुरा? pregnant?

1 slaps ४ - फैमिली शो है बे। ।
४ - हाँ  तो शादी के बाद हुई थी ,
१ - Then its ok )

अंदर था जो
बाहर था जो
हो गया  उनका clash (बच्चा रोने की आवाज़)
बच्चा बोला इस धरती पे
I don’t wanna Crash
Bhaiya I dont wanna crash

(सर बाहर नहीं
आ रहा
जोर लगा के
जान लगा के
डॉक्टर चीखे
सिस्टर खींचे
चीखे
खींचे )

किसी तरह से इस धरती
पे प्रकटे आरुष The Great
उठकर बोले sorry
मैं हो गया थोड़ा लेट
लेट लेट लेट लेट ….
(मैडम बिलकुल आप पे गया है लड़का ,
थोड़ा लेट तो हो ही जाता है
पगले हम शो भी थोड़ा लेट ही शुरू किये थे  )
लेट लेट लेट लेट
रात को सोता हूँ मैं जल्दी
सुबह को  जब भी जागूँ
लेकिन घड़ी में everyday
बजे होते हैं eight
Eight eight, eight eight
late late late late late
(अबे ये तो rhyme हो गया ,
हुआ नहीं किया है बे
गुरूजी दिल्ली के मोजार्ट हैं बे )
लेट लेट लेट लेट

Scene 3

Light comes up in office where boss is sitting on a rotating chair and employee is standing

Boss 1 - (full of sarcasm) Late, Late, late. Always late. (smiles) पहले दिन इंटरव्यू मे लेट, फिर रोज़ आफिस आने में late, उसके बाद काम की delivery में लेट, और तो और ऑफिस पार्टीज़ में भी लेट. आप अपने नाम के आगे लेट क्यों नहीं लगवा लेते आरुष जी.

आरुष - जी सर

Boss - लेट आरुष बिस्वास । (Laughs) Sounds so soothing to ears. No? (closes eyes and smiles)

Aarush - जी सर? नो सर? ऎसे मत कहिये। कहते हैं दिन में एक बार ज़बान पे सरस्वती जी बैठती हैं. और अगर अभी बैठ गयी तो मेरी तो जान ही चली जाएगी

Boss - करोगे क्या जी के? घर पे तुम्हारी बीवी तुमसे परेशान, ससुरजी तुम्हारी सिफारिश कर कर के परेशान, और  यहाँ तो पूछो मत

आरुष - Ok सर

बॉस - What ok सर ? (opens his eyes)

आरुष - ओके सर नहीं पूछूंगा

बॉस - पूछो (Shouts)

आरुष - ओके सर (चुपचाप खड़ा रहता है फिर धीरे से पूछता है ) लेकिन क्या पूछना है सर

बॉस - पूछो ऑफिस मे मेरी वजह  से….  leave it। I will tell you. ऑफिस में हाल ये है की तुम्हे जिसकी भी टीम मे डाला उस टीम के lead  ने एक  हफ्ते में job से resign कर दिया . Our attrition rate has gone up by 50 %. HR who was supposed to keep people in job. He himself resigned and joined another job at half salary. मैं अपनी बीवी से उतना परेशान नहीं हूँ जितना तुमसे। अगर मैं यहाँ का owner नहीं होता तो मैं भी ये कंपनी छोड़ चूका होता (throws papers and leaves)

आरुष - लेकिन मैंने तो कुछ किया ही नहीं. I didn’t do anything sir.





(song filters)

Cute सा था मैं,
था कितना प्यारा
ऑफिसों के चक्कर
में फसा बेचारा
हरामी था वो
बॉस वो मेरा
बोला तू है निकम्मा
bygod तू है नक्कारा
तू है निकम्मा
bygod तू है नक्कारा
मैं हूँ निकम्मा
bygod मैं हूँ नक्कारा


(Light comes in another corner)
बॉस 2- Exactly my point. You didnt do anything. तुमने कुछ नहीं किया। कुछ भी नहीं किया। Nothing . Absolutely nothing.

आरुष - I did not mean that way mam . I was doing. I mean I am still doing. I am just a little late in submitting these designs.

Boss - Ha. Little late? Little? Aarush Little means few minutes, It can also mean few hours or even few days. In which calendar Little means 7 months? seven fucking months. Do you know sometimes even a preganant lady delivers a kid in 7 months but you .. you did not deliver anything in 7 months. moreover you drove my 7 designer nuts in last 7 months. and they all quit. While teaching you design they themselves forgot how to design. You are totally useless. No, you are not only useless, you are also dangerous. Dangerously useless

(song filters)
Cute सा था मैं,
था कितना प्यारा
दफ्तरों में फिरता
हूँ अब मारा मारा
कमीनी थी वो
नौकरी से निकाला
तिनके का भी
दिया ना सहारा
बोली तू है निकम्मा
bygod तू है नक्कारा
तू है निकम्मा
bygod तू है नक्कारा
मैं हूँ निकम्मा
bygod मैं हूँ नक्कारा

(Light comes in another corner)
Aarush - (loudly) Sir you are insulting me

Boss 3- I am glad that you realised. At last finally. I have been doing this for last 7 months but you did not even realise this. इससे पता चलता है भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। Also that
you are not  that dumb.

Aarush - Thank you sir

Boss - Thank you? Thank you? Thank you my ass…. (Puts his heaad on table) Listen are my competitors paying you for screwing my life?

Aarush - सर आप कैसी बात कर रहे हैं. आप मुझ पर शक कर रहे हैं. This is totally unacceptable. I can understand if you doubt my talent. But I can not tolerate if you doubt my integrity.

Boss - Oh you won’t tolerate it? Then what will you do?

Aarush - Nothing

बॉस - Why ?

आरुष - क्यूंकि सर मैं आपके एहसान तले दबा हुआ हूँ. आपने पिछले 10 महीने तक मेरे कोई भी काम न करने पे भी मुझे तनख्वाह दी है.

बॉस - तुम ये एहसान चूका क्यूँ नहीं देते?

आरुष - बिलकुल सर. सर मै अपनी जान दे  सकता हूँ आपके लिए

बॉस - लेना तो मैं वही चाहता हूँ. मगर अभी के लिए तो सिर्फ ये नौकरी लूँगा।

आरुष - नहीं सर. मैं आपको मुश्किल वक़्त में छोड़ के नहीं जाऊंगा।

बॉस - अगर तू नहीं जायेगा तो मेरा वक़्त और मुश्किल हो जायेगा।

आरुष - नहीं सर

बॉस - व्हाट नहीं सर?  I am not requesting you, I am telling you. You are Fired. Fired from this moment. Just leave the office premise in next 5 minutes .

Aarush - सर,  Can I have lunch and leave?

Boss 1, 2 and 3- Aarushhhhhhhh, Just Leaveeeeee

कहानी है sad सी
ये दोस्तों
जेबें हैं खाली
अभी दोस्तों
आसुँओं से अबतो
करना होगा गुज़ारा
तू है निकम्मा
bygod तू है नक्कारा
तू है निकम्मा
bygod तू है नक्कारा
मैं हूँ निकम्मा
bygod मैं हूँ नक्कारा

Scene 4
(Lights on PTI and kids)

PTI (Haryanvi tone) - हाथ आगे (shouts)

वो हाथ आगे नहीं बढ़ाते। PTI सर उन्हें पैरों पे ही पीटने लग जाते हैं.

आ आ आ आ नहीं की आवाज़ें

PTI  - आज फिर लेट. मारूंगा पांच और  गिनूंगा  दो

Peon (Bihari accent) - अरे अरे नही सर नहीं सर

PTI - क्या नहीं सर नहीं सर लगा रखी है ( In loud haryanvi  tone)

Peon -  नहीं सर मतलब ऐसे मत मारिये ना बच्चों को

PTI - तो तू बता दे कैसे मारना है (hits Peon also)

Peon - मतलब सर हमारा मतलब था कि थोड़ा  आराम से  ना मारिये
English Teacher - What Nonsense? what do you mean “Jeevan Ram’ by थोड़ा  आराम से  मारिये

Peon -   थोड़ा  आराम से मारिये अगर मारना बहुते ज्यादा ज़रूरी है तो

English Teacher - जीवन राम  मारना ज़रूरी कैसे हो सकता है ? Have you gone mad?  Is this a  school or a concentration camp?

Peon struggling with the word Concentration

Hindi Teacher (शुद्ध Hindi में) - जीवन राम अँगरेज़ चले गए अंग्रेजी छोड़ गए।  अरे अध्यापिका जी पूछना चाह  रही हैं की  ये विद्यालय है या फिर कोई बंदी शिविर

Peon - अरे इन्हे सुबह सुबह ऐसा शक कैसा आ गया दिमाग में।  मैडम जी  एक सौ  एक प्रतिसत  विद्यालय  है।

Science (in broken English)- जीवन राम How percentage can be one hundred one? Tell Tell. Full science is based that percentage is maximum one hundred only. And you telling one hundred one. You know, If percentage become more than one hundred oxygen in air will increase, Nitrogen will increase, carbondioxide will increase. Then what will happen to the planet? Tell tell. क्या होगा धरती का. बताओ भी

Peon - मैडम ये तो आपको पता होगा ना , विज्ञानं के teacher तो आपे हैं न

Hindi Teacher - टीचर नहीं अध्यापक। या तो शुद्ध Hindi मे बात करो अन्यथा  जवाब पूरी तरह से आंग्ल भाषा  मे  दो।  यही दुर्भाग्य है इस देश का, धोभी के कुत्ते बन  रह गए हैं।  ना  घर के ना  घाट के

English - Who are you calling dog Mr. Ramnarayan?

Hindi - देखिये डबास जी, ये महोदया अंग्रेजी साहित्य पढ़ाती हैं. मगर कहावत और लोकोक्तियों से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं. देखा दुर्भाग्य इस देश का

PTI - अरे शर्माजी दुर्भाग्य तो इस देश का ये बालक हैं. और मैं इन्हे बदल कर ही छोड़ूंगा।  (Hits kids )

English - Mr Dabas, don’t you dare to hit these kids again?

History (मुखर्जी )  - बिलकुल सही मैडम। इस तरह का बर्ताव तो हिटलर ने jews के साथ भी नहीं किया था  जैसा  आप  बच्चों के साथ कर रहे हैं.

PTI (To Hindi Teacher) - शर्मा ये हिटलर कौन आ गया अब स्कूल में?

Peon - अरे सर इत्ता तो हमको भी मालूम हैं। हिटलर बहुते danger आदमी था.  दुसरे विश्व युद्ध में लाखों लोग मार दिए थे उसने

PTI - अरे यो क्या बात हुई? मुख़र्जी तू पागल है क्या। दो चार संटी मारने से कौन सा बच्चा मरता है? अरे इनको सुधारना है के नहीं

Geography (in punjabi tone to PTI) - बिलकुल सही डबासजी ये कोई history की कलास थोड़ी है. और वैसे भी वो दूसरी century की घटना है ये दूसरी century है । जर्मनी और इंडिया में फर्क नहीं पता तुझे मुख़र्जी। जर्मनी के अलग longitude latitude हैं, इंडिया के अलग longitude latitude हैं. जर्मनी का weather पता है कैसा होता है मुख़र्जी। हर जगह अपनी history मत लगाया कर.

History - मैडम, भूगोल में अतर होने से मानव अपने इतिहास को नकार नहीं सकता।  

Geography - ओये क्यूँ  नहीं नकार सकता। है ही क्या आखिर तेरा इतिहास - चंद मुर्दों की कहानी

History - ओह मैडम इतिहास मुर्दों का कहानी है लेकिन वो कभी ज़िंदा थे. आपका Geography तो  नॉन-लिविंग थिंग्स का कहानी है. जल का बात कर लो, मिटटी का बात करो। वो सब क्या है. और Mr डबास आप ऐसे ही बच्चों को पिटेंगे तो इतिहास आपको कभी माफ़ नहीं करेगा  

PTI -  मुझे? मुझे माफ़ नहीं करेगा इतिहास? अरे अच्छी बात करदी चटर्जी तूने, मैंने क्या कर दिया?

History - चटर्जी नहीं मुखेर्जी  (Jumps to fight with PTI, everyone handles the situation)

Peon - अरे दादा, शांत सांत। दबासजी ने “जी” तो लगाया ही था न. वैसे चैटर और मुखर में ज़्यादा फर्क थोड़ी है

English -  Mr डबास, I can’t believe that you have guts to ask what have you done? You were beating these children.

PTI - मैडमजी मैं आपकी कलास में आके English नहीं पढ़ाता आप मेरी कलास में sports मत पढ़ाओ

Hindi - डबास जी क्लास नहीं कक्षा

Science  - What nonsense? This class is your class?

PTI - जी बिलकुल स्पोर्ट्स की क्लास ऐसे ही लगती है।  Sportsman बनने से  पहले man (looks at Hindi teacher) मतलब आदमी बनना पड़ता है और अभी तो वही बना रहा हूँ  

Hindi  - अरे डबास महोदय हम आपसे और आपके विचारों से  पूरी तरह से सहमत  हैं।  कालिदास जी भी कह के गए थे - ढोल, शूद्र , पशु और नारी ; ये सब ताडन  के अधिकारी।  अरे सिर्फ मानुष  योनि मे जन्म लेने से कोई मनुष्य नहीं बनता। उन्हें पशु से मनुष्य बनाना पड़ता है।  (slaps kids)

English teacher - This is total nonsense. I will not tolerate this nonsense. I am ashamed to call you people as colleagues. Mukherjee, do you agree with this ancient, old philosophy? It is such a narrow minded thinking. Because of people like you our society is in a mess.

Hindi - अरे शर्म तो हमें भी आती है अंग्रेजी बोलने वालो को अपना सहकर्मी कहते हुए।  पूरी संस्कृति को ख़राब कर के छोड़ दिया है

PTI - आप लोग चिंता मत कीजिये society चाहे Hindi की वजह से ख़राब हो या अंग्रेजी की वजह से इसको
ठीक तो आज ही कर देना है. (Hits the kid again)

Science - Mr Dabas, You can not make non-metal into metal by beating. why you not understanding?

History  - डबास जी मारिएगा नहीं, नहीं तो इतिहास तुम जैसा खूंखार आदमी को कभी माफ़ नहीं करेगा
Geography - ओये क्यों नहीं करेगा माफ़, बिलकुल करेगा, मारो डबास जी आप मारो

(English , Hindi , maths, PTI, History. geography  Science  teacher speaking together and creating Chaos)

Principal Enters - Silence, Silence, Silence.
(Everyone gets silent, dark and quick light comes in the other part of the set)

(Song filters in)
थक गया हूँ मैं
पक गया हूँ मैं
किन गधों के बीच
फस गया हूँ मैं
ये हैं गधे
मैं इनका सरदार
Principalहूँ मैं
मेरा जीना बेकार
मार दो मुझे
हांजी मार दो मुझे
लेके मेरी जान
तार दो मुझे

Scene 5

(Principal Room )

Principal- आप लोग बच्चों को पढ़ाते पढ़ाते खुद बच्चे बन गए हैं क्या?

Hindi - प्राध्यापक महोदय ऐसा है कि खरबूजा खरबूजे को देख के रंग बदलता है

PTI - अरे शर्माजी आप फल की बात करते हैं तो मज़ा सा आ जाता है।  और सच कहें तो खरबूजा तो अपना favorite ही है

English - Don’t digress Mr. dabas. Why are you speaking about fruits now?

Hindi - क्षमा कीजिये प्राध्यापक महोदय आपसे अनुरुोध है कि आप इनसे Hindi भाषा मे वार्तालाप करने को कहिये।  ये बाहर भाषा मे बात करना हमारे उसूलों के सख्त खिलाफ है।

English - And its against my value system to not fight against any kind of oppression.

PTI - आप्रेशन? अरे कौनसा ऑपरेशन?

History - ऑपरेशन नहीं opression. आप  बच्चों को  मार रहा था न ..

Geography - मुखर्जी डबास सर पागल थोड़ी न हैं, कोई कारण होगा तभी मार रहे होंगे।

PTI -  अरे वो सुसरे रोज रोज लेट आते हैं, मारे नहीं तो क्या मेडल दें उनको?

Peon - नहीं मेडल तो नहीं दे सकते।

English - What nonsense? This was such a small mistake sir. When they make much bigger mistakes even then I forgive them.

Hindi - महोदया “क्षमा शोबती उस भुजंग को, जिसके पास गरल है, वो क्या क्षमा करे जो दंतहीन, विषहीन, विनित  सरल है “.  प्रध्यापक महोदय हमारी पंक्तियाँ नहीं हैं, कवि सम्राट दिनकर ने कहा था ये तो.

Science  - Mr Sharma, Why bring poem in middle of discussion? Tell tell.

PTI - यार शर्मा मैडम की अंग्रेजी समझ नहीं आती और तेरी हिंदी।  

English - Mr. डबास Dont digress

PTI - अरे कवितायेँ ये शर्मा सुना सुना के दिमाग ख़राब कर रहा है और आप मेरे पीछे पड़ी हुई हो।  अरे मैं क्यों  disgrace करूंगा आपको

History - Disgrace नहीं digress

PTI - तेरे समझ आ गयी न

History - मैं तो आपको समझा रहा हूँ दबासजी

PTI  - न मैंने न समझनी। मै तो गलत में ही बहुत ज़्यादा खुश हूँ.

Hindi - भैंस के आगे बीन बजाये भैंस खड़ी मुस्काये

Science - Mr Sharma, who are you calling the Buffalo?

English - Mr शर्मा I will not tolerate this nonsense. Earlier you were calling kids Dogs and now you are calling her buffalo. Sir You need to look into this.

Geography - इनको buffalo? शर्मा इतनी गोरी भैंस देखी है कभी?

Hindi - प्राध्यापक महोदय ये तो उपमा अलंकार का स्पष्ट उदहारण है।  वैसे  आप इसे अतिश्योक्ति  अलंकार भी कह सकते हैं जैसे “ हनुमान की पूछ में, लगन न पाई आग; लंका सारी जल  गयी , गए निसाचर भाग “

PTI - जय बजरंग बली. शर्मा ये तो जबरदस्त उदहारण दिया है तूने। हनुमानजी तो अपने favourite भगवान हैं.

Peon - जय बजरंग बली सर.  हमऊ हर मंगलवार व्रत रखते हैं.

Principal- चुप। क्या जय बजरंगबली जय बजरंगबली। ये स्कूल है या कोई मंदिर। मुझे समझ नहीं आता आप लोग बच्चों को चुप कराते हैं या बच्चे आप लोगों को. कोई  मुझे बताएगा कि  आखिर मुद्दा क्या  है इस बहस का ?

History - सर डबास जी आज सुबह कुछ बच्चों का पिटाई  कर रहा था  

English - पिटाई? Let me tell मुख़र्जी ...नहीं सर  पिटाई  नहीं  वो बच्चों  को बहुत  बुरी  तरह  से पीट  रहे थे

Peon - हाँ  तो उसे पिटाई करना ही कहते हैं

Science - But sir how can teacher beat the childrens like this sir?

Geography - सर टीचर बच्चों को नहीं मारेंगे तो टीचर बनने का फ़ायदा ही क्या हुआ? मैंने boutique नहीं खोल लेना था.

English -  what nonsense? I will not tolerate this nonsense sir.

History -  बिलकुल मैडम.  ऐसे तो हिटलर  Jews के  साथ  पेश आता था।  

PTI - अरे बनर्जी तू फिर हिटलर पे पहुंच गया।  मैडम ने तुझे समझाया था।  मैडम इसे फिर से वो जर्मनी और भारत में  फरक समझाओ

Geography - जर्मनी अलग देश है मुख़र्जी भारत अलग देश है, तुझे एक बार में समझ नहीं आता.

Maths - ((enters with a kid)  हेलो  everyone .  क्या बात  है  लगता है  की कोई  बहुत बड़ी  problem solve नहीं हो रही है.
प्रिंशपाल - अरे दिवेदी शुक्र है तुम आ गए

Maths - जाओ  उधर जाओ बेटे  (ask kids to go in a corner)
(Kid goes to a corner and gets in the punishment pose जोकि मुर्गा बनना है )

Principal- द्धिवेदी जी ये

Maths - अरे सर ये छोटा मोटा लेन-देन तो टीचर student में चलता रहता है

English -  Look sir, Mr dwivedi is also behaving like a tyrant.

Maths - Tyrant और हम. अरे कहे मजाक कर रही हैं आप मैडम। हमारा दिल तो आपके सॉफ्ट टॉयज  से भी ज़्यादा सॉफ्ट है.

history - लेकिन तुम्हारा हरकतें देख के तो नहीं लग रहा

Peon - जी ऐसा बर्ताव तो हिटलर भी jews  के साथ नहीं किये थे. सर आपकी तरफ से हमे बोल दिए.

Maths - अरे हिटलर और हम। गांधी  कहते तो कुछ समझते भी जीवन राम ।  

Science - गांधीजी? Gandhiji never beaten children? why you are beating children? Tell tell

Maths - मारना तो बहुत दूर की बात है हम तो उन्हें डाँट भी नहीं पाते। हाथ कांपने लगते हैं बच्चों पे उठाने से पहले।   देबू ऐ देबू बता इनको  
(बच्चा मुर्गे से सीधा खड़ा होक बोलता है - जी सर किसी को  कभी नहीं  डांटते और न  मारते)

Maths - Thankyou देबू।

Principal- तो ये क्या है द्विवेदी

Maths - सर ये तो प्रेम है हमारा। (goes to English teacher) अब मल्होत्रा मैडम इतना कोमल ह्रदय है हमारा कि इन भोले भाले बच्चों की बड़ी बड़ी गलतियों पे हाथ तो उठाया नहीं जाता।   

English - Exactly our problem sir

PTI  - इनको मारना हमारी कौनसी hobby है. लेकिन इनको सुधारना भी तो है.

Maths - तो उसका भी solution है डबासजी। अहिंसा का रास्ता अपनाइये। गांधीजी की तरह. जैसे ही कोई बच्चा गलती करे उसे प्रेम से 30 डिग्री पे झुकने का आदेश दे दीजिये। वक़्त के साथ angle 30 से 20 और 20 से 10 होता रहेगा लेकिन फिर कभी वो गलती दोहराई नहीं जाएगी
 
History - मगर ये भी एक तरह का हिंसा  हुआ न

Maths - अरे मुखर्जीजी, गांधीजी ने क्या कहा था हिंसा के बारे में - उतावलापन हिंसा है , किसी का बुरा चाहना हिंसा है , किसी पे हाथ, पैर  उठाना हिंसा है, बुरे विचार मन में लाना हिंसा है. मगर किसी का भला चाहना और भला करना कहाँ की हिंसा है

PTI  - वैसे इससे तो इनकी कमर भी तगड़ी हो जाती है जी

Hindi - बिलकुल अगर बच्चे पढ़े तो उनकी दिमागी कसरत, न पढ़ें तो जिस्मानी कसरत।

Principal- वाह द्धिवेदी,  ये तो तुमने आज की समस्या ही हल कर दी. यही मुद्दा था आज की बहस का

Maths - बस सर , चाहते न चाहते समस्याएं सुलझाने की आदत पढ़ गयी है।  मै  आपसे अकेले में कुछ बात करने आया था. अगर समस्या सुलझ गयी है तो

Principal - हाँ हाँ समस्या तो सुलझ गयी है, आज से कोई बच्चों को नहीं मारेगा, सिर्फ मुर्गा बनाएगा। मेरा मतलब है 30 डिग्री पे झुकाएगा।

(Everyone leaves)

Maths - सर वो आपने हमारी vice principal की फाइल आगे ट्रस्ट को फॉरवर्ड?

Principal- बिलकुल द्धिवेदी, मुझे बिलकुल याद है।  बस तुम इस academic session के पूरे होने का इंतज़ार करो फिर पक्का।

Maths - सर इंतज़ार ही नहीं होता बस. जब तक कोई समस्या सुलझे न मुझे चैन आता ही नहीं  सर।  पर चलिए आप कहते हैं तो ये सेशन और मैं  बेचैन रह कर देख लूँगा। अरे देबू चलो

(Maths techer leaves)

Principal - Puts his head down -

Song filters in
वक़्त वो भी था
खुद पे गरूर था
अपने talent पे
मगरूर था
लेकिन इन गधों से
हार कर ली स्वीकार
Principalहूँ मैं
मेरा जीना बेकार
ये हैं गधे
मैं इनका सरदार
Principalहूँ मैं
मेरा जीना बेकार
मार दो मुझे
हांजी मार दो मुझे
लेके मेरी जान
तार दो मुझे

SCENE 6

Peon - सर। . सर। . सर  अंदर आ सकते हैं

Principal- नहीं

peon - सर  सर  सर

Principal- जीवन राम। क्यूँ  मेरा जीवन लेना चाहते हो ? क्या चला जायेगा तुम्हारा अगर थोड़ा और जी लूँगा तो

peon - अरे सर  थोड़ा urgent है

Principal- नहीं तुम पहले  दो बार ऐसा कर चुके हो. जितना मर्ज़ी urgent  हूँ , मेरा toilet  नहीं use  करना

Peon - सर वैसा urgent नहीं  है।  सर  बाहर  एक आदमी आया हुआ है।  आपसे   मिलना  चाहता  है

Principal-(sarcastically ) क्या बात कर रहे हो.चलो चलो..... जीवन राम मैं क्या तुम्हे हमेशा खाली लगता हूँ जो  जब   तब मिलने चल पडूंगा। कौन हैं? कहीं किसी बच्चे के parents  तो नहीं  … ये दबास sir bhi ना , कितनी बार  कहा है बच्चों को मारने की जगह मुर्गा बनाया करें . खुद भी मरेंगे और मुझे भी मरवाएंगे ...सुनो जाओ और उसे कह दो parents से मिलने का टाइम २ से ३ के बीच का होता है

Peon - सर वो पैरेंट नहीं है न

Principal- नहीं हैं? तो कौन हैं? स्टूडेंट?

peon - नहीं सर स्टूडेंट तो बिलकुल भी नहीं है।  इनकी तो दाढ़ी  है

Principal- पैरेंट नहीं है, स्टूडेंट नहीं है ?  तो फिर  कौन है ?

Peon - सर उन्होंने कहा है कि कह दो आरुष बिस्वास  आये हैं
Principal- क्या बात कर रहे हो ? आरुष बिस्वास  खुद आये हैं ?
Peon - जी सर

Principal- अरे क्या जी सर? कौन है ये आरुष बिस्वास ?

peon - सर  हमें क्या पता।  उन्होंने कहा बस यही बोल देना Principal सर को।  इतना  परिचय   काफी  होगा

Principal- ओह ऐसा कहा. दिखने में बहुत समझदार है क्या ?

Peon - सर हमें क्या पता समझदार लोग कैसे दीखते हैं?  अरसा  हुआ गाँव छोड़े हुए

Principal- मतलब स्कूल इंस्पेक्टर है?

Peon - अरे नहीं सर हमने ये थोड़ी कहा के बेवक़ूफ़  दीखते हैं

Principal- Thank God. फिर कौन है ?

Peon - सर आप अगर ये ब्योमकेश बक्शी खेलना बंद करें तो उनको बुला लाता  हूँ, उनसे ही पूछ लीजिये

Principal- हाँ हाँ जाओ ले के आओ

(The guy enters while Peon is going to call him. Peon gets scared and walks back as if he was beaten by the guy outisde)

Peon - सर हमने इन्हे बुलाने में ज़रा देर कर दी।  ये खुद ही आ  गए।

आरुष - How are you doing sir?

Principal - Good . Good  कहिये मैं  आ पकी  क्या मदद कर सकता हूँ ?

आरुष - मैं यहाँ एक काम से आया हूँ

Peon - बहुत ही ख़ुशी हुई ये सुन के, नहीं तो ज़्यादातर लोग तो बस सर से गप्पे लड़ने आते हैं

आरुष - मैं आरुष हूँ, Principal सर आरुष बिस्वास

Principal- जी, जीवन राम ने बताया। बड़ा ही सुन्दर नाम है, वर्ना आजकल तो बड़े ही अजीब
नाम रखे जाने लगे हैं - टाइगर, जैकी।

आरुष - आप मुझे पहचान नहीं पा रहे?

Peon - अरे बुरा मत मानिये, सर की उम्र हो चली है।  कई बार तो शीशे में  देख के  पूछते हैं की  ये  ऑफिस में  कौन आ गया है?

आरुष - आपने सच में मुझे नहीं पहचाना?

Principal- जीवन  राम जाओ स्टाम्प पेपर ले आओ. उसपे लिखो मैंने इन्हे नहीं पहचाना  और मुझसे sign  करवा के इनको देदो। अरे बेटा ये बात तो पहले ही establish  हो चुकी है न बार बार दोहरा के क्यूँ शर्मसार कर रहे हो.

आरुष - मुझे यही उम्मीद थी आपसे। ये स्कूल लिविंग आपको बताएगा कि मैं कौन हूँ
(Passes SLC to peon)

Principal (Little scared) - कौन हो?

Principal- - आरुष बिस्वास ,

Peon - अरे ये तो हम वैसे ही मान चुके हैं कि तुम ही आरुष बिस्वास हो।  इसके लिए सर्टिफिकेट  दिखाने की क्या ज़रुरत है

आरुष - गौर से देखिये, ये आपके ही स्कूल का है? मैं बारह साल पहले इसी स्कूल का स्टूडेंट होता था

Principal- अच्छा अच्छा। मुझे लग ही रहा था तुम्हारा नाम सुना सुना सा है. वापस स्कूल आये हो  इतने सालों बाद, अपने टीचर्स की blessings लेने। बहुत खूब बेटा। देखो जीवन राम एक ये हैं और एक आज के ज़माने की स्टूडेंट्स। आजकल ऐसे स्टूडेंट्स मिलते ही कहाँ हैं.

आरुष - आप अपनी blessings  अपने पास रखिये और मेरे  पैसे लौटा दीजिये

Principal- जीवन राम इनको फीस डिपार्टमेंट मैं ले जाओ और इनके 3 00  रुपये  की security  deposit  होगी वो वापस करवा दो. कैसा टाइम आ गया है, लोग बारह साल बाद भी 300  रुपये लेने आ जाते हैं  

आरुष - सिक्योरिटी  deposit  नहीं मेरी फीस के पैसे। जो पूरे के पूरे waste  हो गए।

Principal- फीस के पैसे? मैं कुछ समझा नहीं

आरुष - देखिये सीधी सी बात है. ex -student  होने के नाते  मैं  चाहता हूँ कि  जो फीस मैंने आपको दी थी  बारह साल पहले अपनी पढाई के लिए वो मुझे वापस चाहिए। बस।

Principal- क्या? फीस वापस चाहिए?क्यों चाहिए

आरुष - क्यों चाहिए? क्यूंकि वो मेरा हक़ है. क्यूंकि मुझे बेवक़ूफ़ बनाया गया. क्यूंकि।।।।क्यूंकि मुझे मेरे पैसों के बदले में कुछ नहीं मिला

Principal- अरे कैसे कुछ नहीं मिला। दिया तो है ये स्कूल leaving  सर्टिफिकेट  और  दुसरे सर्टिफिकेट भी

आरुष - ये अपना  कागज का टुकड़ा अपने पास रखिये। ये किसी काम का नहीं। आपने  मुझे एक समझदार  बच्चे से एक दम निकम्मा और नक्कारा इंसान बना के छोड़ दिया। मुझे कुछ भी नहीं सिखाया शुक्र मानिये की मैं आपसे compensation  नहीं सिर्फ अपनी फीस मांग रहा हूँ.  जब किसी service के पैसे दिए जाएं और वो सर्विस न मिले तो उसका refund  लेना  customer का हक़ है. ये रिफंड मेरा हक़ है। आप मुझे मेरा हक़ वापस दीजिये बस।

प्रिन्सिअप्ल - अरे कैसी अजीब बात कर रहे हो?  

आरुष -  अजीब सी बात? अरे ये आजतक की सबसे ज़्यादा समझदारी की बात है जो मैंने की है। इतनी ज़्यादा समझदारी की बात कि ये मेरे दिमाग में खुद आई ही नहीं इतने सालों तक. Thanks to my schooling. ये तो शुक्र हो मेरे दोस्त रवि का जिसने मुझे ये समझाया

Principal- क्या  समझाया?

Scene  7

(Light comes where a friend is sitting on Sofa and  speaking on phone. )
Friend -  अरे एक काम ढंग से नहीं होता। दस हज़ार उसके मुँह पे मारने थे बस सब permissions मिल जाती (Doorbell rings) रुक आराम से कॉल  करता हूँ।  कौन ? आरुष ?अरे भाई  आजा  आज सीधा अंदर ही  आजा।  अपना  ही  घर  समझ।  हाँ  बस जूते  बाहर  उतार  कर आना.  वो carpet नया लिया है।  अबे  अकेले आया है  भानु को भी ले आता उससे भी मिल लेता

आरुष - यार अभी तो मेरे ही भानु से मिलने पे question mark  लग  गया है  यार

Friend (makes drink for him) - अब क्या हुआ ?

आरुष - तुझे मेरे खडूस बॉस के बारे  मे तो पता ही  है  न।....

friend (cuts him in between) - aarush don’t tell me that you got fired again?

Aarush (Sitting silently)

Friend - अबे क्या? कुछ बोल

आरुष - तूने ही तो बोला ‘dont tell me that you got fired”  So i am not telling.

friend - यार तू ये कैसे कर सकता है।  पिछले  आठ महीनों में 10  नौकरियां

aarush - नौ रवि नौ

friend -  You have an amazing talent यार .

आरुष -  कौनसा  टैलेंट?

Friend - amazing talent to screw up.  Its god’s gift to you . Its not easy to lose 9 jobs within 8 months.There are some people who work in one organization for 40 years. They try their best but still can’t even get fired from a single job and you….

आरुष - मुझे तुझसे कुछ मदद चाहिए

friend - बोल  न. तेरे लिए तो जान भी हाज़िर है

आरुष - मुझे थोड़े पैसे चाहिए

Friend - अरे मुझे मालूम था।  ऑटोवाले  को पैसे देने हैं न।  तभी तू बार  बार  दरवाज़े की तरफ देख  रहा था।  बता कितने देने हैं. पचास साठ।  इतनी देर से बोला नहीं उसने वेटिंग भी add  कर लिया होगा

आरुष - पचास हज़ार

Friend - अबे ऑटोवाले को पचास हज़ार रुपये देने हैं?  वेटिंग के इतने थोड़ी जोड़ लेगा।  चल; मैं  बात करता हूँ उससे

आरुष - ऑटोवाले को नहीं देने बिज़नेस शुरू करना है

Friend - तो ऑटो क्यूँ बोला? अच्छा कौनसा बिज़नेस

आरुष - उसके बारे में अभी सोचा नहीं

Friend - अबे उसके नहीं तूने किसी के भी बारे में कभी नहीं सोचा।  तुझे पता है तेरी  सबसे  अच्छी  बात क्या है

आरुष - क्या

Friend - तुझे सोचने की ज़रुरत नहीं पड़ती।  तू उन लोगो में  से एक है जो पूरी ज़िन्दगी बिना सोचे, बिना दिमाग खर्च किये बिता सकते हैं. तू बहुत अनोखा है भाई

आरुष - ऐसा क्या

Friend - और क्या

आरुष - तो फिर तू पैसे उधार देगा न

Friend -  अबे क्यों तू पैसे मांग कर अपनी ज़िन्दगी ख़राब कर रहा है।  पैसे लेगा तुझे फिर सोचना पड़ेगा, काम करना पड़ेगा। और ये सब तू कर ही नहीं सकता। ऐसा नहीं है तू ये करना नहीं चाहता। असलियत में तू कर ही नहीं सकता।

आरुष - वैसे तो तू बिलकुल सही बोला यार. ऐसे ही सब मुझे कोसते रहते हैं लोगो को लगता है में काम नहीं करता, सच मे मैं  काम कर ही नहीं सकता।

Friend -  बिलकुल सही लेकिन  कोई भी अपनी माँ के पेट से निकम्मा  और नक्कारा नहीं पैदा होता।  

आरुष - ये समाज उसे निकम्मा और नाकारा बना देता है?

Friend - बिलकुल।  अब पूछ समाज ने तुझे निकम्मा और नाकारा कैसे  बनाया ?

आरुष - कैसे बनाया?

Friend - समाज ने तुझे जो भी सिखाया , कब सिखाया

आरुष - कब सिखाया ?

friend - तेरे शुरआती सालों में

आरुष - अच्छा? कहाँ

friend - स्कूल में

आरुष - हाँ यार. ये तो सही बात है

Friend - उन्होंने वादा किया था तुझे एक समझदार, मेहनती, सक्सेसफुल इंसान बना देंगे और तू बता तू उनमे से कुछ भी है क्या

आरुष - सक्सेसफुल होता तो तुझे पैसे मांगने आता क्या, मेहनती तो मैं ही खुद को बोलते हुए घबराता हूँ और समझदार बोलने में मेरी बीवी और मेरे boss कभी सहमत नहीं होंगे। लेकिन अब किया क्या जा सकता है

Friend - अबे किया जा सकता है।  तू वापस स्कूल जा और  जो भी फीस तूने उन्हें दी थी वो वापस मांग

आरुष - अबे ऐसा कैसे हो सकता है

Friend - इसे रिफंड बोलते हैं. जब किसी service के पैसे दिए जाएं और वो सर्विस न मिले तो उसका refund  लेना  customer का हक़ है.

Scene 8

आरुष - आप मेरा हक़ मुझे दे दीजिये

Principal- हक़? अरे कैसा हक़? कोई मज़ाक हो रहा है क्या?

Peon - हाँ सर हमको भी एहिठो लगता है. ये  आरुष जी मजाक कर रहे हैं  . कमाल का sense of humor है इनका।

आरुष - मजाक? अरे ये क्या “कॉमेडी विद कपिल “ चल रहा है  मज़ाक करूंगा।  आप  अच्छे से समझ लीजिये मैं इतना सीरियस पूरी ज़िन्दगी में कभी नहीं हुआ हूँ जितना आपसे ये refund मांगते हुए हूँ।

Principal- अरे मैंने ऐसी बात अपने चालीस साल के करियर में नहीं सुनी है।  बस बहुत हुआ ये मजाक आप  चलिए यहाँ से
आरुष - आप मेरा हक़ मुझे लौटा दीजिये और मैं यहाँ से चुप चाप चला जाऊंगा

Principal  - और अगर नहीं दिया तो

आरुष - तो? तो मैं सीधा शिक्षा मंत्रालय जाऊंगा और शिकायत करूंगा कि आपने और इस स्कूल ने मुझसे पंद्रह साल तक फीस ली और मुझे कुछ नहीं सिखाया। और मेरे पूरी तरह से नाकामयाब, नकारा  और

Peon - निकम्मा। . नालायक

आरुष - थैंक्स, मेरे  नाकामयाब, नाकारा , निकम्मा और नालायक होने की ज़िम्मेदारी आपकी और आपके स्कूल की है.

Principal- अरे नहीं बेटा मंत्रालय तक कहाँ पहुंच गए तुम. तुम्हारी बात एकदम जायज हैं. आजकल बस मैं थोड़ा सा busy चल रहा हूँ. समय मिलते ही मैं तुम्हारी शिकायत पे गौर करूंगा और तुम्हे बुलाके detail में इस topic पे बात करूंगा। जीवन राम इन्हे टैक्सी बुला के दो।  आप अभी जाओ, मैं आपको जल्दी call करता हूँ।  

आरुष - नहीं सर, इस matter को  तो मैं आज close करके ही जाऊंगा।  मुझसे ये कह के फीस ली गयी थी की तुम्हे सिखाया जायेगा की इस दुनिया में कामयाब कैसे होना है  और मैं यहाँ से निकलूंगा तो कुछ बन के निकलूंगा। मगर न तो मैं कामयाब हुआ और न ही किसी लायक बन सका क्यूंकि मुझे ये सब सिखाया ही नहीं गया. और ये बात आप किसी से भी पूछ सकते हो. मेरे दोस्त, मेरी बीवी, मेरे बोस्स. भाईसाब क्या मैं आपको किसी काम का लगता हूँ ? नहीं लगता। मैं किसी भी काम का नहीं, मैं इस दुनिया में कुछ भी नहीं कर सकता।

Peon - अरे इस देस में ऐसा कोई भी नहीं जो कुछ न कर सकता हो।  न चाहते हुए भी राहुल जी दो  दो बार इलेक्शन जीते के नहीं, उदय चोपड़ा और अभिषेक बच्चन हीरो बने के नहीं।  अच्छा आपके पिताजी कोई बड़े आदमी नहीं है का?

Principal- जीवन राम। बेटा तुम्हे ऐसा क्यों लगता है कि तुम कुछ नहीं कर सकते ?

आरुष - क्यूंकि मुझे कुछ भी सिखाया ही नहीं गया मेरे स्कूल के दिनों में

Peon - अरे कुछ तो सिखाया ही होगा। ऐसा कैसे हो सकता है  कि कुछ भी न  सिखाया हो।  हमारे यहाँ से आज तक कोई भी बच्चा कभी फ़ैल होके नहीं गया है.

आरुष - अच्छा तो आपको भरोसा नहीं है. एक काम करिये आप मेरा फिर से इम्तिहान लीजिये और मुझे पास करके दिखाइए

Peon - हाँ हाँ क्यों नहीं

Principal- नहीं ये कैसी अजीब सी बात कर रहे हो।  

आरुष - यहाँ exam देना मेरा हक़ है

Principal- अरे। । पर। । बहुत अजीब case है।  

Peon - कुछ अजीब नहीं है सर. अगर आरुस जी exam में पास हो गए तो मतलब स्कूल ने उन्हें सब सिखाया था. तो वो बिना पैसे लिए लौट जायेंगे। हैं न आरुस जी

आरुष - हाँ बिलकुल। लेकिन अगर मैं एक भी सब्जेक्ट में फैल हुआ तो आपको मेरी फीस रिफंड करनी पड़ेगी

peon - बिलकुल ठीक है

Principal- लेकिन
आरुष - ठीक है फिर मैं शिक्षा मंत्रालय जाता हूँ।  जीवन राम जी टैक्सी बुला दीजिये

Principal- अच्छा ठीक है. मुझे थोड़ा वक़्त दीजिये, मुझे सभी टीचर्स के साथ एक मीटिंग करनी पड़ेगी

आरुष - ठीक है. पर थोड़ा जल्दी कीजियेगा। मेरे पास बर्बाद करने के लिए ज़्यादा समय नहीं है

Principal -जी  बिलकुल बिलकुल आपका वक़्त बहुत कीमती है और हमारा तो क्या है, हम तो वैसे ही  यहाँ खाली बैठे हैं न

(आरुष निकल जाता है)

जीवन राम तुम क्या खड़े खड़े देख रहे हो, जाओ और सबको अभी के अभी बुला के  लाओ।

(Song filters in)
कर्म हैं पुराने
जो मिल रही सजा  
देख के ये हाल
ख़ुदा ले रहा मज़ा
दे दिए गधे उसे
था जो घुड़सवार
Principalहूँ मैं
मेरा जीना बेकार
ये हैं गधे
मैं इनका सरदार
Principalहूँ मैं
मेरा जीना बेकार
मार दो मुझे
हांजी मार दो मुझे
लेके मेरी जान
तार दो मुझे

इंटरवल

Scene 9

Principal - दोस्तों मेरे सामने । मेरा मतलब है  स्कूल के  सामने  एक बहुत ही विचित्र समस्या आके खड़ी  हो गयी है।  मेरे तीस साल के करियर में मैंने न तो कुछ ऐसा देखा न सुना।  और भगवान  से दुआ करूँगा, मैं तो कहूँगा कि आप सब भी दुआ करिये कि ऐसी स्तिथि दुबारा कभी उत्पन न हो

English  - Sorry सर,  I can’t pray to god. I am an atheist sir.

Hindi Sir - देख लीजिये सर हम तो पहले ही कह रहे थे।  सिर्फ भाषा से नहीं विचारों से लोग अँगरेज़ बन चुके हैं।  अरे आप बताइये बिना भगवन के ये सृष्टि चल सकती है क्या?

Maths - कैसी स्तिथि सर?

History - अरे बिलकुल चल सकती है, इतिहास में कहीं भी भगवन के होने का प्रमाण नहीं मिलता

Geography - क्यों नहीं मिलता। आप किसी भी हिस्से में चले जाइये इस दुनिया के ,  हर समाज में  अपने अलग तरह के gods हुए हैं.

Maths - कैसी स्तिथि सर?

Science - But science doesn’t believe in god. The world was started with a Big Bang

PTI - अरे किसे विश्वास नहीं है भगवन में. आप दो लगाइये फिर देखिएगा उसे सारे भगवान याद आ जायेंगे।
मैं तो कहता हूँ सर लगाइये पांच और गिनिये दो.

Maths - (Shouts) सर कैसी स्तिथि?

Principal- थैंक्स द्विवेदी । आप लोग प्लीज ध्यान से सुनिए हम लोग बहुत बड़े  problem में हैं।

Hindi - सर मुसीबत

Principal - अभी कुछ देर पहले मेरे ऑफिस में एक पुराने स्टूडेंट आये थे - नाम था आरुष बिस्वास ।  आप में से किसी को याद है

History - आरुष बिस्वास बिस्वास । सीमा बिस्वास

PTI  - सीमा बिस्वास। अरे वो तो बैंडिट क्वीन मे हेरोइन थी

Peon- डबास सर आप भी देखे थे वो पीचर

PTI  - हाँ हाँ मतलब नहीं मैंने नहीं देखि सर. मैंने तो बस अख़बार में कहानी पढ़ी थी
Maths - जीवन राम, सर सीमा बिस्वास ने क्या कहा आपको आके

Principal- सीमा बिश्वास ने यहाँ आकर अपनी फीस वापस मांगी है । मेरा मतलब है  आरुष बिस्वास ने यहाँ आकर अपनी फीस वापस मांगी है

everyone  - फीस वापस ?

Maths - पर क्यों सर ?

Principal- क्यूंकि वो निकम्मा है, नक्कारा है, लाइफ मे बहुत बड़ा फेलियर है.. उसकी नौकरी नहीं लगती, लगती है तो छूट जाती है. वो किसी काम का नहीं है

peon - और इस सब के लिए वो Principal सर को ज़िम्मेदार समझता है

Principal- हाँ।  नहीं मुझे नहीं स्कूल को. आप सबको। उसका कहना है उसे कुछ भी सिखाया नहीं गया जो उसके काम आ सके।  (सब एक दुसरे को देखते हैं) देखिये अब ये आरुष बिस्वास नमक समस्या हमारे सामने आ चुकी है आप इसका solution  बताइये

Hindi - सर solution नहीं समाधान

Principal- चलिए शर्माजी आपसे ही शुरू करते हैं

हिंदी- मुझसे सर.. सर ये। ये तो वही बात हो गयी नाच न जाने आँगन टेड़ा।
English - Its like absurd theatre sir. It just does not make any sense.

History - Absolutely correct मैडम,  इतिहास मे इतनी अजीब बात कहीं नहीं कही गयी है.  हिटलर ने भी  कहा था न तो कोई सीखता है न कोई सिखाता है

Geography - Mukherji फिर बाहर के देश वाले लोगों की बात. सर, मैं कहती हूँ,  हमे ये जानना होगा की ये कौनसे प्रदेश से आ रहा है  तथा  वहां का weather कैसा है ।  weather का mental state पे काफी फर्क पड़ता है. आप इस मुख़र्जी को ही देख लो

Science - सर,This is classic case of law of conservation of stupidity according to which how much knowledge intelligent teacher put in head of stupid student, student will always remain stupid sir.

Maths - सर हम सब टीचर्स dimension X से Y नॉलेज Z स्टूडेंट को भेजते हैं. लेकिन पहुंचेगी कितनी ये तो बहुत सारे  variables पे depend करेगा ना  सर

PTI  - अरे द्विवेदी X, Y  और Z अंग्रेजी के लिए छोड़ दे. सर मैं कहता हूँ इसको पांच लगाते हैं और दो गिनते हैं।  अभी ठीक हो जायेगा।

Maths - डबास सर, ये पांच लगा के दो गिनने की बात आप करते हैं तो मेरा खून खौलने लगता है.  आप पांच लगाइये उससे मुझे कोई दिक्कत नहीं, लेकिन आप उससे पांच गिण भी तो सकते हैं न।  इससे बच्चों का maths  पे से विश्वास उठ जाता है. सर आप ये बताइये की वो फीस पे simple interest  चाहता या compound इंटरेस्ट

Peon - अभी तो वो दुबारा exam  देना चाहता है

सारे एक साथ (दोबारा exam)

Principal- हाँ दोबारा एग्जाम।

Geography - सर तो कोई प्रॉब्लम ही नहीं है न. एग्जाम लेना तो हर टीचर के सबसे फेवरेट एक्टिविटी होती है।  

English - Yes सर एंड second favorite activity is to fail students. You don’t worry he will not pass in any subject

Principal-   that’s why I am worried.  क्यूंकि अगर वो किसी भी एग्जाम  में फैल  हो गया तो ये साबित हो जायेगा की उसने यहाँ कुछ नहीं सीखा।

Science - sir how someone can pass after so many years? Tell tell

History - सर इतने साल में तो हिटलर भी worldwar का बातें भूल जायेगा। इसको कैसे याद रहेगा। ये तो पक्का फ़ैल होगा दुबारा एग्जाम में.

PTI  - सर दुबारा एग्जाम छोड़ो मैं तो पहली बार भी पर्चियों के साथ की वजह से पास हुआ था।  

Hindi -  सर उसका क्या आप मेरा भी एग्जाम लोगे तो मैं भी इतने साल बाद शायद पास  ना हो पाऊँ

Maths - नहीं सर हमे लगता है कि ये थोड़ा मुश्किल ज़रूर होगा लेकिन इतना मुश्किल नहीं की हम इसे अंजाम न दे सकें। साथियों हमारा सामना आज एक निकम्मे, नक्कारा लेकिन बेहद चालक और मक्कार इंसान से है से है।  अगर वो ये सोच कर आया है की वो यहाँ से  आसानी से फेल होकर अपनी फीस लेके चला जायेगा तो वो ये भूल रहा है कि चालाकी उसे हम लोगों ने ही सिखाई है।  वो अगर सेर है तो हम सवा सेर हैं

Principal- द्विवेदी बात तो तुम काफी inspiring  कर रहे हैं, लेकिन ऐसा करेंगे कैसे

Maths - हम लोग मिल जुल के जाल बिछायेंगे। और उसे इसमें फसने पे मजबूर  कर देंगे।  ताकि वो पूरी कोशिश करने पे भी फैल न हो सके. क्यूंकि अगर वो फेल हुआ तो कल  पांच और परसों दस ऐसे निकम्मे यहाँ पर रिफंड मांगने के लिए आ जायेंगे और वो दिन दूर नहीं होगा जब हमे ये स्कूल बंद करना पड़ेगा।

सारे एकसाथ - नहीं नहीं हम ऐसा नहीं होने देंगे

Maths - तो इस में हम सब एक साथ हैं. हमे अपने  diffrences को भूल कर  आज  एक दुसरे की मदद करनी होगी ताकि हम ऐसे छात्रों को सबक सीखा सकें।

History  - मगर द्विवेदी जी अगर उसने जान के गलत जवाब बताये तो -

Geography - मुख़र्जी हम उससे आसान सवाल पूछ सकते हैं जैसे  कि भारत के राष्ट्रपति कौन हैं  

पी टी आई  - हाँ मगर उसने मोदीजी की जगह मनमोहन सिंह का नाम ले दिया तो

Hindi - डबास जी, आज अगर उसने राष्ट्रपति मे मनमोहन सिंह क्या महात्मा गांधी का भी नाम लिया तो भी उसको सही साबित  करके ही दम लिया जायेगा

Principal- आप लोग ऐसा कर पाएंगे? कहीं कुछ गलत तो नहीं होगा।  कहीं बात अखबार  या मंत्रालय तक  न चली जाये

PTI  - सर मेरे सब्जेक्ट में तो आप चिंता मत कीजिये, अदनान समी से भी भारी  बच्चों को A  ग्रेड  दिया है।

Principal- Physical education  तो ठीक है, आज तक इस देश मे कोई उसमे फेल  नहीं हुआ  पर  बाकि

Hindi - सर Hindi तो इस देश में आदमी न चाहते हुए भी सीख ही जाता है।  आप विदेशी भाषाओँ की चिंता कीजिये

English - Sir, its against my ethics and morals

Hindi -  इनके उसूल और सिद्धांत और हम  सब तो  चरित्रहीन और भरष्ट  परिवारों से आये हैं

Maths - मैडम हम ethics और morals पे आराम से debate कर लेंगे  but  for now you
have to please cooperate

English - Ok. ओक.  If everyone is part of this and we will have to do this

Scene 10
Aarush enters

Peon - आरुष बिस्वास हाज़िर हैं

Hindi Teacher - अरे आप हैं आरुष बिस्वास।  वाह क्या व्यक्तित्व पाया है

Science - Exactly You look like a scientist

Maths  - लगता तो नहीं की तुम इतने निकम्मे, नाकारा हो कि अपने आप कमा के नहीं खा सकते ?

PTI  - शर्म नहीं आई अपनी फीस वापस मांगते हुए

आरुष - तुझे कभी शर्म आई बिना कुछ सिखाये फीस लेते हुए और ऊपर से बच्चों को पीटता है वो अलग

English - Very sharp boy, very smart.

History- अरे तुम लगता तो काफी समझदार है

Geography - बिलकुल सही सर, मैं भी यही कहने वाली थी

Peon - लगते हैं समझदार पर है नहीं। (आरुष आँखें दिखाता है) हम नहीं कह रहे इन्होने ही कहा था की ये निकम्मे हैं पूरी तरह

आरुष - हाँ हूँ. पूरी तरह से निकम्मा हूँ, लगता नहीं हूँ से क्या होता है ? लगते तो आप लोग भी काफी  intelligent  हैं. जैसे की यहाँ जो भी आएगा उसको पता नहीं क्या क्या सीखा के भेज दोगे।  यहाँ से निकल के तो वो राकेट चलाने  लग जायेगा और असलियत में यहाँ से निकलने के बाद वो ऑटो  चलाने के काबिल भी नहीं रहता।

English - Aarush, Don’t pass blame of your incompetence to us. Did I  teach this to you?

Aarush -  अहा, Mrs malhotra, So good to see you? अभी भी यहीं हैं।  जी नहीं आपने ये नहीं सिखाया , अरे आपने तो कुछ  भी नहीं सिखाया। other  than “I will not tolerate this nonsense”

Science - कुछ नहीं सिखाया? Newton’s  law , archemedies law who taught you Aarush? TellTell

आरुष - अरे कौनसा newton, कौन सा archemedies , और कौन  से law ? पूरा समय तो आप अपनी मदर-इन-law से बातें करती  रहती थी.

Hindi  - अरे आप ऐसा करती थी   

आरुष - आप क्या बोल रहे हैं, आप बिना सर पैर की कवितायेँ पड़ते रहते थे।  जितनी Hindi इस स्कूल में आने से पहली आती थी वो भी भुला दी.

History - शर्मा जी ये तो कुछ कुछ सच ही है

आरुष - और तूने कभी हिटलर के आगे बात ही नहीं की

Geography -  इसीलिए तुझे समझाती थी मुख़र्जी

आरुष - और आपकी geography classes  के बाद तो मैं आज तक longitude , latitude  में  confuse  हूँ  

(सारे टीचर अपनी सफाई देने लग जाते हैं. नहीं सर नहीं वो )

Maths  - Silence, तो आरुष बिस्वास तुम्हारा  कहना  है कि  तुमने यहाँ कुछ भी नहीं सीखा

आरुष - Finally, एक घंटे के बाद किसी को तो मेरी बात समझ में आई

maths - समझ में आ गयी, लेकिन हम तुम्हारी इस बात से सहमत नहीं हैं।  तुम्हे साबित करना होगा  ये। है ना सर?

Principal- हाँ बिलकुल। इसीलिए अब तुम्हारा exam लिया जायेगा और तुम अगर हर subject में पास हो गए तो तुम्हे एक पैसा नहीं दिया जायेगा। और अगर तुम फ़ैल हुए तो तुम्हारी फीस तुम्हे लौटा दी जाएगी

आरुष - excuse me? आपको नहीं लगता हम ये बातें पहले कर चुके हैं। Why am I having feeling of DeJA vu. I don’t have much time to waste.  Please get on with your intelligent exam and let me prove what a big loser i am.

Maths- Excellent. Excellent.

आरुष - क्या excellent excellent ?

Maths -  अरे ये आपका पहला टेस्ट था।  हैं न Mrs  मल्होत्रा

ET- Yes, Yes  Brillianto, brillianto. Perfect in English. It was a quiz on vocabulary and grammar. His vocabulary is brilliant. His grammar is excellent sir. We normally confirm this by checking if one can form a sentence with a tough word and he just did that.

Aarush - Did that? What did i do?

ET - Again perfect usage of  English

Aarush -  नहीं नहीं। ये सही नहीं है. मैंने किसी tough word.… I  mean  मतलब मैंने  कब और कौनसे मुश्किल शब्द का इस्तेमाल कर के किसी भी वाक्य को बनाया? मेरा तो अंग्रेजी मे हाथ बुरी तरह से तंग है।  तंग ही नहीं  ये कहिये की हाथ गायब है

Hindi - वाह महोदय वाह  शुद्ध Hindi का उच्चारण ही नहीं बल्कि आपको तो कहावत और लोकोकटियों का उचित इस्तेमाल भी आता है - अंग्रेजी में हाथ तंग है।  वाह और सिर्फ तंग ही नहीं  यूँ कहिये की हाथ गायब है।  सर ये तो इन्होने नयी कहावत को जनम दिया है. ऐसा तो कोई महान विद्वान या ज्ञानी पुरुष ही कर सकता है।  ये  तो अति उत्तम से भी पर हैं. आजाओ आरुष बेटा मेरे गले लग जाओ।  मुझे विश्वास ही नहीं होता कि तुम्हे मैंने पढ़ाया है.

Geography  - वाह शर्मा जी वाह, क्या पढ़ाया आपने

Science - How did you teach so good Mr. Sharma?

PTI  - शर्मा तूने तो इसे एककदम विद्वान बना दिया।

History - बहुत मेहनत की होगी आपने शर्माजी

Hindi -  नहीं नहीं  बसयूँ ही थोड़ा   सिखाया  था. ये  तो निकम्मा था फिर भी विद्वान बन गया

आरुष - Excuse me, ये क्या चल रहा है ? ये कौनसे टेस्ट थे

English - surprise quiz

Hindi - वैकल्पिक जांच

आरुष - लेकिन

Hindi - बेटा, मत करो ये लेकिन किन्तु परन्तु
इसमें फस के रह गए अच्छे अच्छे जंतु।  
सर ये मैंने खुद ही लिखा है

Principal - बहुत बढ़िया लिखा है शर्माजी। वाह वाह. Hindi - अति उत्तम, english - excellent

आरुष - एक मिनट, एक मिनट। Hindi तो ठीक है मगर मैं English में पास कैसे हुआ।  मैंने तो किसी भी कठिन शब्द पे कोई वाकय नहीं बनाया था

English - बनाया था.  You said  ‘excuse me? Why am I having feeling of DeJA vu. “ And deja vu is one of the most difficult word of English.

Aarush - अरे कैसे most difficult है।  

Principal- कैसे का क्या मतलब है difficult तो डिफिकल्ट होता है

Maths - आरुष बेटे, कैसे का सुबूत ये है की यहाँ पे और किसी को भी deja vu  का मतलब नहीं पता  
Everyone says NO.

PTI -  Hindi वाला देजा तो सुना है जी पर अंग्रेजी वाला तो ना जी.

Hindi - अरे मैडमजी आज हमे भी इसका मतलब बता दीजिये, हम लोग भी थोड़ा आंग्ल भाषा में वार्तालाप करना सीख जायेंगे

English - Sure, Sure. Deja vu means a feeling that the same incident has happened before.

PTI   - मतलब जी

History - मतलब ऐसा लगना की ये पहले भी हो चूका है

Peon - क्या पहले हो चूका है

Science - What is happening now, happened before also.
PTI - मतलब रिपीट

Geography - दबासजी, repeat करना नहीं सिर्फ ऐसा लगना की जो हो रहा है वो पहले भी हो चूका है  पर वो शायद असलियत में पहले ना हुआ हो

PTI - पर ऐसा पहले हुआ ही नहीं तो ऐसा लगेगा क्यों

आरुष - Guys,  I am losing my patience. I don’t have much time to waste. Ok I accept Iam good with English and Hindi. Can we please move forward with other subjects?

Maths - शांत  आरुष जी शांत , आप तो अभी से घबरा गए

आरुष - पागल हो तुम सारे लोग. पूरे पागल। पागलखाना है ये स्कूल।

Principal- shutup. तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ऐसे बोलने की

आरुष - हिम्मत कैसे हुई? जाऊँ मिनिस्ट्री?

Maths - अरे शांत सर. शांत।  मैं बात कर रहा हूँ ना

Scene 11  

Maths - बहुत बढ़िया आरुष जी बहुत बढ़िया . देखा आप सबने, आरुष आज भी हमारी संस्कृति, तौर तरीके ,तहज़ीब जो हमने इसे सिखाये थे आज भी नहीं भुला है. जैसे सदियों पहले गुरु और शिष्य  एकदम बराबरी का  दर्जा रखते थे, इसी का बेहतरीन उदहारण पेश किया है आरुष ने.

Hindi - बिलकुल इन्होने पूरी तरह से साबित  दिया कि वो  बहुमूलय सिद्धांत इनके जीवनचर्या  का हिस्सा आज भी हैं. मैं तो आप सबसे अनुरोध करूंगा कि इन्हे आचरण और शिष्टाचार में उत्तीर्ण घोषित किया जाये

सब लोग बोलते हैं - Manners haan उत्तम, अतिउत्तम, excelent

Principal- ठीक है. Excellent in manners also.
आरुष - अरे ठीक है तुम लोग बोलते हो तो ये भी सही है। लेकिन ये  manners  जैसे बकवास subjects में पास करने से कुछ नहीं होता बुढऊ ।

PTI  - बकवास? अरे बकवास तो तू कर रहा है. तेरे दो लगाऊंगा तो तू अभी ठीक हो जायेगा

आरुष - अच्छा। तू हाथ उठा के तो देख तेरे दोनों हाथ तोड़ के हाथ में  न  दे  दिए  तो

(आरुष PTI  को पकड़ के जमीन पे पटक देता है )

PTI  - पास सर पास

आरुष - क्या पास

PTI  - सर physical फिटनेस मे पास सर. और सिर्फ पास नहीं सर फर्स्ट डिवीज़न से पास सर. सर मेरे हाथ तोड़ सकता है मतलब सर मुझसे भी ज़्यादा फिट.

English - Very Good डबास
Geography - वाह दबासजी क्या बढ़िया पढ़ाया था आपने लड़का आज तक फिट है.

History - मतलब आपसे  भी ज़्यादा  फिट

Hindi - डबास महोदय ये तो दारा सिंह के पुत्र बिंदु द्वारा सिंह से भी बलवान हैं

Science - Means He is superfit

Principal- Physical Education - A grade - Superfit  

आरुष - बहुत होशियारी दिखा ली तुम लोगो ने  अब आगे देखता हूँ कैसे सही जवाब  निकलवाते हो और कैसे पास करते हो. manners में क्या कह रहे थे। । उत्तीर्ण।  अब आगे आगे देखो तमाशा बूढ़ो। तुम्हे नहीं तुम्हारी जवानी  याद दिलाई तो.

Principal - अरे पुरानी बातें तो इतिहास की याद दिलाती हैं,  मुखर्जी अब तुम सवाल पूछो।

आरुष - बंगाली जादूगर। अरे आओ आओ। . इसी नाम से बुलाते थे तुम्हे हम सब।  अरे कभी हिटलर के  आगे सोच ही नहीं पाये बंगाली बाबू। पूछो पूछो

History - हाँ हाँ पूछेंगे। ऐसा पूछेंगे कि तुम पास होकर भी फ़ैल हो जायेगा।  एक मिनिट दो हमको

Maths - मुखर्जी, कुछ आसान सा सवाल पूछना।

History - बिलकुल सर

geography - मुखेर्जी, All  The  Best. पहली बार बोला है तुम्हे, बर्बाद न करना  मुएँ

History - अरे बिलकुल भी  नहीं waste होने देगा खोना मैडम। ये ये एक बंगाली  का वादा है।  और तुम ऊरुष , तुम बताओ, बहुत difficult  question है

आरुष - अरे पूछ पूछ बंगाली जादूगर पूछ

Principal- अरे difficult नहीं  बंगाली। मतलब मुख़र्जी

History - अरे Dont you worry सर. हाँ आ गया याद। अच्छा बताओ आरुष - Thirty Years’ War कितना लम्बा चला था ?

आरुष - Thirty yea…. I mean to say, I don’t know.

History - अरे सोचो सोचो। आ जायेगा ध्यान

आरुष - ठीक है मैं सोचता हूँ
(सोचने का नाटक करता है,)

(गाना शुरू होता है Science टीचर गाने लगती है)

(गाना शुरू होता है Science टीचर गाने लगती है. सभी उसके साथ तीस साल बाद गाते हैं। गाने के साथ साथ सभी टीचर आरुष को hint drop करते हैं )

साइंस - कितने सालों बाद आया है तू - तीस साल बाद, तीस साल बाद

Maths  टीचर - बीस और दस होता है जीवनराम  तीस,  

Hindi - आरुष भगवन को याद कर हमारे तीस करोड़ देवी देवता हैं

Geography - Temperature भी तीस ही लग रहा है आज तो

English - aarush will tell the answer in next thirty seconds

Science - Even water doesnt boil at thirty degree Aarush

PTI  - सर मारिये पांच और गिनिये तीस

आरुष - Mr प्रिंसिपल, ये क्या तरीका है exam conduct करने का .  ये सब मुझे cheating  करा रहे हैं

PTI  - सर मैडम को एक मूवी का गाना याद आ गया तो वो गुनगुना रही थी

Principal- भाई गाना तो गया ही जा सकता है. उससे तो इस देश में कोई किसी को नहीं रोक सकता

आरुष - अरे वो तीस साल बाद नहीं बीस साल बाद है

Science -  OH Is It? Sorry sorry.  Bees saal baad

Hindi - आगे से ध्यान से गाना अध्यापिका जी.

principal - देखो ये सब हमे शोभा नहीं देता।  आरुष को बिना नक़ल के exam  देने दो. खुद को तीस मार खान समझने की ज़रुरत नहीं है.

aarush - अच्छा तो आप भी? कोई नहीं क्या सवाल था? Thirty years war  कितने साल चली ? हैं न ?

History - बिलकुल।  और तुम्हारा जवाब एकदम सही  

आरुष - नहीं है। क्यूंकि मेरा जवाब है सात मीटर। सात मीटर हाँ यही है . मुझे पता है तीस साल वाली लड़ाई सात मीटर चली थी.… (डांसेज) एक दो तीन चार पांच छह सात. । सात मीटर।  सात मीटर।  और   हो सकता है मेरा जवाब गलत हो. और अगर ऐसा है तो मेरे पैसे दे दो. दे दे दे दे  साहिबा ,  रिफंड में  सौदा नहीं

History - ये जवाब एकदम सही है

everyone claps - सही जवाब, वाह वाह सही जवाब

आरुष - shutup, कैसे सही जवाब है मैंने बोला सात मीटर

History - चुप, ज़्यादा गुस्सा दिखाने का ज़रुरत नहीं है. हम बताता है कैसे सही है

आरुष - हाँ बताइये
History - ये जो आपका जवाब है ये सात मीटर। इससे पता चलता है की जवाब काफी सोच  के दिया गया है। और इनका जो सोचने का तरीका है वो बहुत ग्रीक और रोमन एम्पायर से influenced है।  He is also in touch with modern physics and chemistry and his answer also involved thorough understanding of (points towards maths teacher)

Maths - Relativity and quantum theory and Einstein theory.

साइंस:  Sir, quantum theory and Einstein theory is from science. No?

मैथ: नहीं नहीं आप मत समझाइये, मैं समझा रहा हूँ| बहुत ही सीधी सी बात है| आइंस्टीन ने हमे बताया था कि time उतना ही real है जितना कि space | क्यूंकि time और space atom से ही बने हैं| तो जैसे space को measure किया जा सकता है वैसे ही उसी unit में time को भी measure किया जा सकता है| याद है ना सबको? (सब लोग हाँ बोलते हैं)तो time से matter और matter से meter| समझ रहे हैं ना आप सब? सात साल मतलब सात meter और सात meter मतलब सात साल| तो हमारे इंटेलिजेंट स्टूडेंट का जवाब है कि तीस साल वाली लड़ाई सात साल चली जो कि सही जवाब है क्यूंकि… क्यूंकि..

History : क्यूंकि असली में तो लड़ाई सिर्फ आधा दिन ही चली थी, मतलब चौबीस में से बारह घंटा|

Maths - इसका मतलब है तीस साल के हुए पन्द्रह साल|

English - Yes absolutely and other than this they were taking break for their meals.

PTI - हाँ तो इतनी लम्बी लड़ाई में खाने खाने में पांच साल तो लग ही गए होंगे

Maths -  पंद्रह के बचे दस  

Geography- हाँ, और फिर उसमे से अगर तीन साल घटा दें बाकी कामो के लिए जैसे कपडे धोना, दोपहर का सोना, वे़पोंस को शाइन करना और थोड़ा टोइलेट वगैरह जाना तो...

मैथ: बिल्कुल सही| मतलब अगर हम non-productive hours deduct कर दे तो कुल मिला के बचते हैं सात साल. मतलब आइंस्टीन कि थेओरी को दिमाग में रखते हुए लड़के ने एकदम सही जवाब दिया है- कि तीस साल वाली लड़ाई सात मीटर लड़ाई चली थी| तो मेरे हिसाब से एक्स्सल्लेंट इन History|

PTI - अरे वाह मुख़र्जी| इतने मुश्किल सवाल का जवाब भी दे दिया तेरे स्टूडेंट ने| मैं तो आराम से फ़ैल हो जाता|

Science - Sir, He used einstein theory in History. He is super genius.

Principal - History very good.

आरुश: अरे, ये आइंस्टीन हिस्टरी में तो नहीं था!

Geography: ओए, किसने कहा नहीं था! आइंस्टीन क्या पूरी दुन्या History का हिस्सा है| History ऐसा सब्जेक्ट है जिसमे पूरी दुनिया शामिल है|

history - Mrs khanna, too good. आज तो अपने मेरा दिल जीत लिया|

Scene 12

आरुष: ठीक है ज्यादा टाइम मत वेस्ट करो, अगले सुब्जेक्ट का एक्साम लो| अबकी बार कोई चालाकी नहीं चलने दूंगा|

Principal - अगला exam साइंस

Science - Yes Mr aarush, You tell.. what you will tell

Aarush - Oho.. madam curie… याद है एक बार आपकी क्लास में दो कुत्ते के बच्चे आ गए थे| जानती हो वो कौन लाया था? मैं!(laughs)मैं कैसे डर कर भागी थी.. और आपको एक ने काट भी लिया था|

Science - You? I wiill murder you..

Aarush - Ooo Chill.. अब मैं स्टूडंट नहीं हूँ जो चुप चाप मार खाऊं | अभी शिक्षा मंत्रालय चला जाऊँगा|

Principal - अरे नहीं आरुष| हम एक्साम ले रहे हैं न.

English - Mam, weren’t those puppies cute?

Science - Yes mrs malhotra. They were very cute. Almost like our own aarush.

aarush - Don’t play tricks with me. Question poochiye question

साइंस: ओके ओके. tell when we see mountain from distance it look small when we look from near it look big. Is mountain becoming big and small or it is an optical illusion? Tell, tell. tell it in one word. yes or no

आरुष: अरे मुझे क्या पता? जब मैं दूर से  देखता हूँ मुझे छोटे दीखते हैं| पास से देखता हूँ तो बड़े| अब मुझे क्या पता वो बड़े छोटे हो रहे हैं या नहीं|

PTI - नहीं नहीं| इतना लंबा नहीं| एक शब्द में जवाब दो|

aarush - तो बोला तो - I dont know

English - Nahi “I don’t know” are 3 words

Aarush - अरे

हिंदी: अरे वरे कुछ नहीं| जब मैडम  कह रही हैं एक शब्द में जवाब दो तो मतलब जवाब दो नहीं तो तुम पास|

Aarush - ज़बरदस्ती पास!

Principal - नहीं ज़बरदस्ती क्या? तुम एक शब्द में जवाब दो|

aarush - ठीक है| तो मेरा जवाब एक शब्द में है “गधा"

History - Godha?

Aarush - Nahi gadha, donkey, ass

Science- So this is the correct answer. Brilliant

Aarush - Hello? How can gadha be correct answer?

Science - Trick answer for trick question. Tell me जब हम गधे को देखते हैं तो क्या दीखता है? Tell Tell

PTI - नहीं मैडम अगर हम गधे को देखते हैं तो गधा ही दीखता है| शाहरुख़ खान तो नहीं दिखेगा|

Science - Mr dabas I meant what do you see in the donkey’s eyes? tell (after a pause) Sadness...उदासी.

English - Yes yes. Our inteliigent student drew our attention towards a sad animal “Donkey”.

Science - Exactly. Now the question is Why is the donkey sad? Not only donkey why are we all sad?

PTI - बड़े बड़े लोग दुःख के बारे में क्या कह कर गए हैं शर्मा जी?

हिंदी: हाँ हाँ अध्यापिका जी | सभी बड़े बड़े लोग जैसे मैं, कबीर, रहीम, दिनकर, हरिवंश, सूरदास , कालिदास, रामदास … सब यही कह के गए हैं कि कि सुख और दुःख तो बस एक परछाई है.

साइंस: परछाई। । परछाई क्या है? image … Imaage is there because of illusion. And which illusion we are talking about here? Tell tell. optical illusion. Because of optical illusion small looks big and big looks small. Right Right?  So anyone in this world is unhappy because of optical illusion.

हिंदी: अरे वाह मैडम| गीता में कृष्ण भी यही कह गए थे| मतलब वो भी ये.. ऑप्टिकल इल्ल्युज़न का ज़िक्र कर रहे थे| जय श्री कृष्ण जय श्री कृष्ण| आपको साइंस का कितना ज्ञान था|

Science -So by talking about donkey our student was talking about Optical illusion. Sir This student is not excellent. he is super duper excellent. extra -extra ordinary. Give him six star out of five from my side sir

Principal - Science - Excellent. super excellent.

Everyone - Brilliant, Brilliant

Aarush - What brilliant? I protest. this is fraud.

principal - shutup… आरुष| सब तुम्हारे सामने हो रहा है| ना कोई चीटिंग, ना कोई फ्रॉड| अगला एक्साम Geography का|

aarush - Geography! इसमें तो मुझे वैसे ही ग्रेस मार्क्स देके पास किया जाता था| इसमें तो मैं पक्का फ़ैल हूँ| यस यस यस! अरे पंजाबी मेल आपको तो देख के तब भी हंसी छुटती थी, आज भी हंसी छुटती है| हाहाहा!! यू आर सो फनी!

geography - aarush, behave yourself

Aarush - भूगोल, जिसमे मिलेंगे मुझे नंबर गोल| पूछो पूछो!

geography - My question is - पांडिचेरी नामक सिटी की कैपिटल, जिसका नाम same सिटी का नाम ही है, का क्या नाम है?

aarush - अरे क्या क्या बेवकूफों वाला सवाल है| सवाल का जवाब ही सवाल में  है|

Geography: नहीं नहीं बिल्कुल भी नहीं| तुम answer  बताओ|

आरुष: ओह अच्छा| इसका answer  है same. मतलब अगर सिटी का नाम कैपिटल के नाम से same है तो फिर सिटी का नाम same है? मेरा जवाब है same.अब अगर ये जवाब सही नहीं हैं तो मेरे पैसे लौटाओ| दे दे देदे, दे दे principal रिफंड मेरा|

Geography: बिल्कुल सही जवाब है| करेक्ट| नहीं, सिटी का नाम same है| लड़के को सिर्फ Geography नहीं, सिटी की History भी पता है| क्यूंकि हुआ ये कि जब अँगरेज़ पोंडीचेरी में आये थे तो वो एक दिन पोंडीचेरी में इंटर हुए| है ना मुख़र्जी

History: लोर्ड हेस्टिंग| बिल्कुल हिस्टरी में लिखा भी है वो पोंडीचेरी में अपने घोड़े पे बैठ के जा रहा  था…(एक टीचर को घोडा बनाके उसपे बैठ जाते हैं )

Geography: थांक यू मुख़र्जी| घोड़े पे जाते हुए उन्होंने एक लड़की से पूछा (हिंदी के टीचर लड़की बन जाते हैं)

History - What is the name of the place?

Geography - तो लड़की भी इंडियन थी, उसका English में हाथ तंग था| नहीं, तब कॉन्वेंट नहीं होते थे ना… तो लड़की ने बोला

Hindi -  “Same to you” (हँसती है)|

Geography - तो तब से कई सालों तक इस जगह को लोग SAME के नाम से बुलाते रहे|इसलिए मेरे हिसाब से लड़के को एक्स्सल्लेंट मिलना चाहिए Geography में|

History: सर History में भी एक और एक्स्सल्लेंट दे दीजिए|

Principal - History double excellent, geography excellent.

peon - अरे, आप कहते थे आपको कुच्छो नहीं आता है आरुष भाई, आप तो फाड़ मचा रहे हैं!

Scene 13

Principal- अब आखरी सब्जेक्ट- मैथ- द्विवेदी जी|

सबलोग: द्विवेदी जी तो आराम से संभाल लेंगे!

आरुष: बहुत हुआ मजाक| इस बार आर या पार| खडूस आदमी, सबसे ज्यादा शोषण तुने ही किया था मेरा| लगातार जीरो दिए थे हर बार तेरी वजह से घरवालों से इतना पीटा था पूछियो मत| मुझे कितना मैथ आता है अब दिखाता हूँ तुझे| दो दुनी पाँच, पाँच दुनी पन्द्रह| और अब मैं बताऊँगा तुझे सही और गलत जवाब क्या होता है| अगर आठ आपली में पाँच अमरुद जोड़ दिए तो बनेगी फ्रूट चाट| जिसे खायेगा अब तू| भाड़ में जाए तेरा मैथ आज| Answer excellent, super excellent?आज देखते हैं|

मैथ: चुप| क्या बेहूदा हरकतें कर रहे हो? ये बहुत ही सीरीयस एक्साम है| और मुझे इसमें मजाक बिल्कुल भी पसंद नहीं| नहीं तो फ़ैल कर दूँगा|
(सारे टीचर एकसाथ- नहीं!)
मैं तुमसे दो सवाल पूछूँगा- एक आसान और एक मुश्किल|

आरुष: एक सवाल आसान, एक मुश्किल| तू आज भी  कितना कमीना है ना| तुझे याद है जो हम तेरा कार्टून ब्लैकबोर्ड  पर बनाते थे|

मैथ: अगर ये drawing  का एक्साम होता तो उन कार्टून के लिए मैं तुम्हें पास कर देता| लेकिन नहीं ये मैथ का एक्साम है| इतनी आसानी से नहीं| तो सुनो आसान सवाल ये है: कि अगर स्पीड ऑफ लाइट X है, और सूरज से सिरिउस नाम के सितारे की दूरी Y है, तो 109 भुजाओं वाले Polygon का circumference कितना होगा, जिसका एरिया रेलवे स्टेशन मास्टर के पैंट के बराबर है, जिसकी बीवी उसको पिछले दो सालों से धोखा देकर इंस्पेक्टर के साथ चक्कर चला रही है.

Teachers - द्विवेदीजी

Principal - द्विवेदी

Maths - No interference in my exam.  या तो तुम्हें जवाब आता है या नहीं आता| अगर आता है तो बताओ,नहीं आता है तो बाताओ|

Principal - द्विवेदी, तुम्हारी Vice pricipal…

Maths - मैंने बोला ना  don’t interfere

Aarush - Can you repeat the question?

maths - नो| या तो तुमने अट्टेंशन दी या नहीं दी| अगर जवाब आता है तो बताओ,नहीं आता है तो बाताओ|

principal: यार कमसे कम सवाल रीपीट कर दो, कहीं उसे आता ही हो..

Maths - No. जवाब दो अगर आता है तो..

aarush - बिल्कुल आता है| बचपन से आता है| इसका जवाब है 2926 litres. Exact 2926 litres. अब बताओ क्या मैंने सही जवाब दिया है… बोलो बोलो..

Maths -  नहीं. ये गलत जवाब है| सही जवाब 2927 litre है , ना कि 2926litre. मैं इस स्टूडेंट को फ़ैल मार्क करता हूँ|

Aarush - (stands and starts dancing) मैंने तो बोला ही था!… fail, fail fail bhai fail bhai fail bhai fail

principal - dwivediji

Maths -i. मैं मानता हूँ कि जवाब सिर्फ सौवे हिस्से से गलत है, पर मैथ में गलत मतलब गलत होता है|

Aarush - (सभी हताश हो जाते हैं और आरुष  नाचना शुरू करता है ) दे दे रिफंड दे रिफंड दे रिफंड दे दे ओ रिफंड दे (दे दे प्यार दे की तर्ज़ पे और प्रिंसिपल की मेज पे चढ़ के नाच रहा है )

maths - मैं पूरी तरह से मानता हूँ कि ये किसी काम का नहीं| निकम्मा और नाकारा है| और हमें इनका फीस वापस कर देना चाहिए|

Aarush - जी बिल्कुल| मेरी फीस वापस कर दीजिए| चेक आरुष बिस्वास के नाम से बनाना| Spelling hai “a a r u s h b i s w a s”

Principal -  द्विवेदी जी क्या आपको पक्का यही लगता है?

maths - बिल्कुल सर| हम अपना नाम खराब नहीं कर सकते| हमे इनके पैसे लौटाने ही होंगे| मिस्टर आरुष, आपके कितने पैसे बनते हैं?

Aarush - मैं बताता हूँ सर| मैंने स्कूल 10 साल अटेंड किया था| पहले प्राइमरी स्कूल कि फीस पाँच साल तक थी 300 रुपये| टोटल महीने हुए 60| और पैसे हुए 18000| उसके बाद अगले पाँच साल कि फीस थी 500रुपये | टोटल महीने हुए 60 तो इन पाँच सालों की हुई 30000, और 18000, मतलब 48000| उसके बाद एक्साम फी के हर साल लिए गए 1000 रुपये, टोटल हुए 10000. Certificate documents aur books के थे टोटल 12000रुपये|  फिर stationary और स्पोर्ट्स के आपने लिए 7500. तो टोटल हुआ 77500 रुपये. चलिए, 500 छोड़ के 77000 का चेक बना दीजिए जल्दी से|

maths - exact calculation

Aarush - अरे सर आप आँख बंद करके भरोसा कर सकते हैं| एक पैसे की हेरा फेरी नहीं है|

maths - बिल्कुल सही| excellent. एक पैसे की भी गलती नहीं है|मैं आपको बधाई देता हूँ आरुष जी| आपको मैथ में Excellent मार्क्स मिलते हैं| ये मेरा मुश्किल सवाल था|

aarush - क्या?

Maths -  मैं इस स्टूडेंट को excellent ग्रेड देता हूँ मैथ में| इनका आसान सवाल का जवाब थोड़ा सा गलत था, पर मुश्किल सवाल कि आपको कितना refund मिलना चाहिए का जवाब एकदम सही है| आरुष बिस्वास mathematics में genius हैं|

Principal - अरे मतलब आरुष एकदम सही था| द्विवेदी तुम तो सच में बहुत कमीने निकले|

Maths - बस सर आपसे ही सीखा है|

principal -  तुम सही में vice-principal बनने के लायक हो| मैं तुम्हारी application को आगे फॉरवर्ड करूँगा जल्दी ही|

Maths - thankyou sir

aarush: पर मेरे साथ धोखा हुआ है|

Principal: चुप| अब ज्यादा बोलोगे तो पुलिस को बुला लूँगा| मुझे रिजल्ट सुनाने दो| ladies and gentlemen, मुझे ये कहते हुए बेहद गर्व हो रहा है कि हमारे छात्र आरुष बिस्वास सभी subjects में distinction के साथ पास हुए  हैं और इन्होने ये दुबारा साबित कर दिया है कि ये बहुत ही काबिल इंसान है| हम आपके साथ साथ सभी टीचेर्स को भी बधाई देना चाहेंगे जिन्होंने आपको इतना अच्छा पढाया कि वो इतने सालों बाद भी सभी परीक्षाओं में उत्तीर्ण साबित हुए| Congratulations ladies and gentlemen!

Everyone - Thankyou sir

Song fades in
Cute सा था मैं,
था कितना प्यारा
Refund  के चक्कर
में फसा बेचारा
तू है निकम्मा
bygod तू है नक्कारा
मैं हूँ निकम्मा
bygod मैं हूँ नक्कारा